Share this post with:
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम बरबसपुर में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर बवाल बढ़ गया है। शुक्रवार से रात-दिन भूखी-प्यासी धरने पर बैठी गांव की महिलाओं और ग्रामीणों का समर्थन करने रविवार को पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मौके पर पहुंचे। धरने के दौरान पूर्व मंत्री ने आबकारी अधिकारी राकेश राठौर को ग्रामीणों के सामने ही फोन लगाकर जमकर खरी-खोटी सुनाई और कड़े शब्दों में चेतावनी दी।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वे अधिकारी से यह कहते नजर आ रहे हैं कि बरबसपुर में किसी भी कीमत पर दारू की दुकान नहीं खुलेगी, अगर खोलने की कोशिश की तो अंजाम सोच लेना।
वहीं इस पूरे विवाद पर आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने सफाई देते हुए कहा है कि अभी दुकान खोलने का कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ था, विभाग की टीम सिर्फ संभावित जगह का निरीक्षण करने गई थी। फिलहाल ग्रामीणों का आक्रोश कायम है और पूर्व मंत्री ने मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
Share this post with:
03 Aug 2026
03 Aug 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023